पुण्यतिथि महात्मा गांधी जी 30.01.1948 मोहनदास करमचन्द गांधी का जन्म02अक्टूं.1869 को पोरबन्दर(गुजरात)में हुआ.* पिता करमचन्द गांधी पोरबन्दर और राजकोट के शासक के दीवान रहे।माँ धर्मप्रेमी थीं।रामायण,महाभारत आदि ग्रन्थों का पाठ करती थीं।मन्दिर जाते समय अपने साथ मोहनदास को ले जाती।इसका बालक मोहनदास के मन पर बहुत प्रभाव पड़ा।बचपन में गांधी जी ने श्रवण की मातृ-पितृ भक्ति,राजा हरिश्चन्द्र नाटक से मात-पिता की आज्ञा पालन तथा सदा सत्य बोलने का व्रत लिया.13वर्ष की आयु में ही शादी कस्तूरबा से हुई।विवाह के बाद भी गांधी जी ने पढ़ाई चालू रखी।जब उन्हें ब्रिटेन जाकर कानून की पढ़ाई का अवसर मिला।माँ ने उन्हें शराब और माँसाहार से दूर रहने की प्रतिज्ञा दिलायी।गांधीजी नेआजीवन इस व्रत का पालन किया।कानून की पढ़ाई पूरी कर वे भारत आ गये;यहां वकालत कुछ विशेष नहीं चल पायी।गुजरात के कुछ सेठअफ्रीका से व्यापार करते थे।उनमें से एक दादा अब्दुल्ला के वहाँ कई व्यापारिक मुकदमे चल रहे थे।उन्होंने गांधी जी को उनकी पैरवी के लिए अपने खर्च पर अफ्रीका भेजा।वहां उन्हें कई कटु अनुभव हुए।वहाँ भी भारत की तरह अंग्रेज...
Comments
Post a Comment