11 Jan पुण्यतिथि लालबहादुर शास्त्री


 🕉दिन विशेष= पुण्यतिथि=लाल बहादुर शास्त्री जी=हमारे पूर्व प्र.मं.लाल बहादुर शास्त्री जी की आज पुण्य तिथि है।उनका  जन्म02अक्टू.1904को "मुगलसराय"(काशी)मे पिता मुंसी शारदा प्रसाद श्रीवास्तव जी के यहां हुआ।पिता शिक्षक थे। शास्त्रीजी ने काशी हरीशचन्द्र स्कूल मे शिक्षा ली।-1926मे काशी विद्यापीठ से उच्च शिक्षा प्राप्त कर शास्त्री की उपाधि ली।और फिर यह नाम उनके साथ जुड़ गया. 1936मे भारत सेवक संघ मे सक्रीय हुए।मु्जफ्फर नगर,मेरठ मे स्वाधिनता सेनानी मास्टर सुंदरलाल के साथ अस्पृश्यता निवारण,सामाजिक समरसता मे महत्वपूर्ण योगदान दिया।वे गांधीजी,नेहरूजी,टंडनजी,गो.व.पंतजी के निकट सहयोगी रहे।-1937मे उ.प्र.विधान सभा सदस्य रहे।विधान सभा मे कोंग्रेस दल के संसदीय सचीव बने।गो.व.पंत मंत्रीमंडल मे पुलीस और परिवहन मंत्री रहे।उन्होंने पहली बार महिला बस कंटक्टर और पुलीस द्वारा भीड़ पर लाठी की जगह पानी बोछार शुरू करायी। -1951मे वे अ.भा.कांग्रेस के महासचिव बने फिर वे भारत सरकार मे-1951से 1956तक रेल्वे मंत्री रहे। एक रेल दुर्घटना मे स्वयं को जिम्मेदार मानकर मंत्री पद से इस्तिफा दे मिशाल पेश की।-1964मे नेहरू जी की मृत्यु बाद 09.06. 1964 को प्रधान मंत्री बने।उन्होंने"जय जवान जय किसान"का अमर नारा दिया.उनके दृढ़ नेतृत्व मे भारत ने- 1965 के युद्ध मे पाक.को करारी मात दी।रूस के बहुत आग्रह पर वे भारत पाक बातचीत हेतु रूस ताशकंद गये।पाक राष्ट्रपति अयूब खान के साथ युद्ध विराम समझोते पर हस्ताक्षर करने के कुछ घंटे बाद -11जन.1966 को रात मे ही रहस्यमय स्थिति मे मौत हुयी।जो आज भी रहस्य बनी हुई है।मरणोपरांत- 1966मे उन्हें भारत रत्न से विभूषित किया गया। उनको सादर वंदन।👏

Comments

Popular posts from this blog

13 Feb मुग़ल आक्रमण के प्रतिकारक महाराजा सूरजमल जाट जन्म दिवस –

18 Feb पुण्यतिथि -पंडित रामदहिन ओझा

30 Jan कृष्ठरोग निवारण दिन