13 Feb जन्मदिवस=== पद्मश्री जगजीत सिंह अरोड़ा


 जन्मदिवस===

पद्मश्री जगजीत सिंह अरोड़ा===   ========(13.02.1916)=======                                जन्म=13फ़र.1916को और मृत्यु-03मई2005को हुई. वे भारतीय सेना कमांडर थे।उनका जन्म झेलम में- 12.02.1916में हुआ,जो अभी पाक.में है* पाक.के साथ 1971के युद्ध में उसे पूर्वी मोर्चे पर करारी मात देकर"बांग्लादेश"नाम के नये देश को विश्व के मानचित्र में स्थापित करने वाले हीरो लेफ्टिनेंट जनरल जगजीत सिंह अरोड़ा थे.1938में उन्हें सेना में कमीशन मिला. द्वितीय विश्वयुद्ध के समय वे पूर्वी मोर्चे पर थे।डिफेंस कॉलेज के प्रशिक्षण के बाद वे मेजर जनरल के रूप में तोपखाना डिवीजन के कमाण्डर बने.1964में जनरल ऑफ़ीसर कमांडिंग के रूप में उनको पूर्वी कमान की ज़िम्मेदारी सौंपी.उस समय के पूर्वी पाक.में सेना के अत्याचारों से त्रसित लगभग एक करोड़ बंगाल निवासियों को भारत में शरण लेने के लिए बाध्य होना पड़ा, तो भारत वहाँ की'मुक्ति सेना' की मदद हेतु आगे बढ़ा।तब पाक.ने हमला कर दिया।इस युद्ध में लेफ्टिनेंट जनरल जगजीत सिंह का साहस और रण कौशल सामने आया।पाक.की लगभग एक लाख सेना को चारों ओर से घेरकर,उस पर सैनिक,और मनोवैज्ञानिक दबाव डालकर उन्होंने उसे आत्मसमर्पण के लिए बाध्य किया।पाकिस्तानी सेनानायक लेफ्टिनेंट जनरल नियाज़ी को समर्पण पत्र पर हस्ताक्षर करके जगजीत सिंह के सामने झुकना पड़ा और नया देश"बांग्लादेश"अस्तित्त्व में आया।जगजीत अरोड़ा के सेना नायकत्त्व में यह भारत की एक बड़ी सफलता थी.90हज़ार से अधिक पाकिस्तानी सैनिक बन्दी बना भारत लाए गएे।

*ऐसे वीर योद्धा जगजीत सिंह अरोड़ा की मृत्यु 03 मई2005को नई दिल्ली में हुई.जगजीत सिंहअरोड़ा को प्रशासकीय सेवा के क्षेत्र में भारत सरकार द्वारा 1972में पद्म भूषण से सम्मानित किया.सादर वंदन.सादर नमन.🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏*

Comments

Popular posts from this blog

13 Feb मुग़ल आक्रमण के प्रतिकारक महाराजा सूरजमल जाट जन्म दिवस –

31 March ऐतिहासिक स्मरणीय दिवस

30 March *🌹"राजस्थान दिवस