2 Feb जन्मदिवस राजकुमारीअमृत
जन्मदिवस
राजकुमारीअमृत
02.02.1889
भारत की एक प्रख्यातगांधीवादी,स्वतंत्रतासेनानीऔर एक श्रेष्ठ सामाजिककार्यकर्ता थीं=* वह देश की स्वतंत्रता के बाद भारतीय मंत्रिमण्डल में दस साल तक स्वास्थ्य मंत्री रहीं।देश की पहली महिला कैबिनेट मंत्री होने का सम्मान उन्हें प्राप्त है।राजकुमारी अमृत कौर कपूरथला के शाही परिवार से ताल्लुक रखती थीं। राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के प्रभाव में आने के बाद ही उन्होंने भौतिक जीवन की सभी सुख-सुविधाओं को छोड़ दिया और तपस्वी का जीवन अपना लिया।वे सन् 1957से1964में अपने निधन तक राज्य सभा की सदस्य भी रही थीं। *राजकुमारीअमृत कौर का जन्म02फ़रवरी1889को लखनऊ,उत्तर प्रदेश में हुआ* उनके पिता राजा हरनाम सिंह कपूरथला, पंजाब के राजा थे और माता रानी हरनाम सिंह थीं।राजा हरनाम सिंह की आठ संतानें थीं,जिनमें राजकुमारी अमृत कौर अपने सात भाईयों में अकेली बहिन थीं।अमृत कौर के पिता ने ईसाई धर्म स्वीकार कर लिया था। सरकार ने उन्हें अवध की रियासतों का मैनेजर बनाकर अवध भेजा था।शिक्षा राजकुमारी अमृत कौर की आरम्भ से लेकर आगे तक की शिक्षा इंग्लैण्ड में हुई थी। उनके पिता के गोपाल कृष्ण गोखले से बहुत ही अच्छे मैत्रीपूर्ण सम्बन्ध थे।इसका प्रभाव राजकुमारी अमृत कौर पर भी पड़ा था।वे देश के सामाजिक व राजनीतिक जीवन में सक्रिय रूप से भाग लेने लगी थीं. *02अक्टू.1964को उनका देहांत हुआ.सादर वंदन.सादर नमन.
Comments
Post a Comment