11 March पुण्यतिथि ब्रह्माकुमारीज
पुण्यतिथि दिनांक11.03. 2021) ब्रह्माकुमारीज की मुखिया 93वर्षीय दादीहृदयमोहिनी जी का देहावसान 🕉️🕉️🕉️ मुंबई के सैफी हॉस्पिटल में गुरुवार सुबह 10. 30 बजे ली अंतिम सांस 🕉️= एयर एंबुलेंस से पार्थिव देह को आज लाया गया🕉️ शांतिवन मुख्यालय 🕉️दादी की पार्थिव देह शुक्रवार को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया.13मार्च को माउंट आबू के ज्ञान सरोवर अकादमी में किया गया.अंतिम संस्कार 🕉️दिव्य दृष्टि का था वरदान, एक साल पहले दीदी जानकी के निधन के बाद नियुक्त की गई थीं🕉️ ब्रह्माकुमारीज की मुख्य प्रशासिका🕉️🕉️ प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की मुखिया राजयोगिनी दादी हृदयमोहिनी का-11मार्च 2021गुरुवार सुबह 10.30 बजे देवलोकगमन हो गया.93वर्ष की आयु में उन्होंने मुंबई के सैफी हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। उन्हें दिव्य बुद्धि का वरदान प्राप्त था। एयर एंबुलेंस से उनके पार्थिव शरीर को ब्रह्माकुमारीज के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय आबू रोड,शांतिवन लाया गया.12 मार्च को उनकी पार्थिव देह को अंतिम दर्शन के लिए शांतिवन में रखा गया था.13 मार्च को सुबह माउंटआबू के ज्ञान सरोवर अकादमी में अंतिम संस्कार हुआ. ब्रह्माकुमारीज के सूचना निदेशक बीके करुणा ने बताया कि राजयोगिनी दादी हृदय मोहिनी जी का स्वास्थ्य कुछ समय से ठीक नहीं चल रहा था।मुम्बई के सैफी हॉस्पिटल में आपका स्वास्थ्य लाभ चल रहा था। दीदीजी के निधन की सूचना पर संस्थान के भारत सहित विश्व के 140 देशों में स्थित सेवाकेन्द्रों पर शोक की लहर दौड़ गई थी। साथ ही ब्रह्माकुमारीज के आगामी कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया गया था.साथ ही विश्वभर में योग साधना का दौर चल रहा था.दादी के देहावसान के समाचार सुनकर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल अनुसुईया उइके तथा मुख्यमंत्री जी ने शोक संदेश दिया।शोक संदेश में कहा है कि शिवरात्रि के दिन दादी का जाना एक बड़ा संदेश है *🕉️🕉️🕉️ऐसी दिव्य महान आत्मा को सादर वंदन।सादर शत शत नमन.ओम शांति
Comments
Post a Comment