21 March आंतर राष्ट्रीय वन दिन 21मार्च विश्व वानिकी दिवस


 आंतर राष्ट्रीय वन दिन 

21मार्च

विश्व वानिकी दिवस

यह प्रतिवर्ष 21मार्च को मनाया जाता है।विश्व वानिकी दिवस पहली बार वर्ष 1971में इस उद्देश्य से मनाया गया था कि दुनिया के तमाम देश अपनी मातृभूमि की मिट्टी और वन-सम्पदा का महत्व समझे तथा अपने-अपने देश के वनों और जंगलों का संरक्षण करें।विधिवत इसे UNO.की जनरल असेम्बली ने 21मार्च 2012को पूरे विश्व में"विश्व वानिकी दिवस"के रूप में मनाने की घोषणा की।अगर हम भारत की बात करें तो 22.7% भूमि पर ही वनों और जंगलों का अस्तित्व रह गया।और भारत में तो वन महोत्सव जुलाई1950 से ही मनाया जा रहा है।इसकी शुरुआत तत्कालीन गृहमंत्री कुलपति कन्हैयालाल माणिकलाल मुंशी ने की थी।"विश्व वानिकी दिवस"को इस महान और महत्वत्ता वाले दिन को हम सब प्रेम पूर्वक श्रद्धा से मनाए।वनों में और अन्य जगहों पर हम ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगावे।पेड़ है तो शुद्ध हवा भी है।और हवा है तो जल भी है।और जल है तो जीवन है।और यही हमारी धरतीमाता का असली श्रंगार है।और यही पर्यावरण सुख भी है।आज के विश्व वानिकी दिवस पर सबको बहुत बहुत हार्दिक शुभकामनाएं।शुभेच्छायें। बधाइयां।

Comments

Popular posts from this blog

31 March ऐतिहासिक स्मरणीय दिवस

30 Jan पुण्यतिथि महात्मा गांधी जी 30.01.1948

20 Jan जन्मदिन - सर रतनसी जमशेदजी टाटा