27 Feb जन्मदिवस स्वतंत्रता सेनानी विजय सिंह पथिक =
जन्मदिवस स्वतंत्रता सेनानी विजय सिंह पथिक ========(27.02.1882)====== ==आजादी के महानायक सादर नमन. स्वतंत्रता सेनानी विजय सिंह पथिक का जन्म 27 फ़रवरी1882में उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर ज़िले के गुलावठी कलाँ नामक ग्राम में एक गुर्जर परिवार से हुआ था* इनके पिता का नाम हमीर सिंह तथा माता का नाम कमल कुमारी था। इनके दादा इन्द्र सिंह बुलन्दशहर में मालागढ़ रियासत के दीवान थे, जिन्होंने 1857 के 'प्रथम स्वतन्त्रता संग्राम' में अंग्रेज़ों से लड़ते हुए वीरगति प्राप्त की थी। पथिक जी के पिता हमीर सिंह गुर्जर को भी क्रान्ति में भाग लेने के आरोप में ब्रिटिश सरकार ने गिरफ्तार किया था। विजय सिंह पथिक पर उनकी माँ कमल कुमारी और परिवार की क्रान्तिकारी व देशभक्ति से परिपूर्ण पृष्ठभूमि का बहुत गहरा असर पड़ा था।अपनी युवावस्था में ही पथिक जी का सम्पर्क रासबिहारी बोस और शचीन्द्रनाथ सान्याल जैसे प्रसिद्ध देशभक्त महान क्रान्तिकारियों से हो गया था ।यद्यपि इनका मूल नाम भूपसिंह था,लेकिन 1915 के 'लाहौर षड्यन्त्र' के बाद उन्होंने अपना नाम बदल कर विजयसिंह पथिक रख लिया ।इसके बाद वे अपनी मृत्यु पर्यन्त तक इसी नाम से जाने गए।राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के''सत्याग्रहआन्दोलन'' से बहुत पहले ही उन्होंने '"बिजोलिया किसान आन्दोलन"' के नाम से किसानों में स्वतंत्रता के प्रति अलख जगाने का काम किया था। *इन महान विभूति की मृत्यु दिनांक- 28मई1954को हुई.सादर वंदन.सादर नमन 🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏*
Comments
Post a Comment